अवैध कोयला का परिवहन करने वालो को बख्शा नही जाएगा – वी के पाण्डेय

IMG_20210725_181758.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता / बी के आचार्या

पिपरी / सोनभद्र

पिपरी थाना इलाके के क्वारी से वन विभाग ने तीन ट्रक को पेट्रोलिंग के दौरान पकड़ा वन विभाग के रेंजर विनोद कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुझे सूचना मिली कि ट्रक पर कोयला लाद कर गाड़ी आ रही है जिसके पास कोई वैध कागजात नही है पेट्रोलिंग के दौरान तीन ट्रको को दौड़ाकर पकड़ा गया है जिनके ऊपर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है रेंजर ने बताया कि समय समय पर आवश्यक कार्यवाही की जाती है जिसके बाद भी गाड़ियों से अवैध कोयला परिवहन करने से गाड़ी मालिक बाज़ नही आ रहे है अभी छत्तीसगढ़ की एक गाड़ी को पकड़ कर सीज किया गया था और भी कई गाड़ी और गाड़ी मालिको पर कार्यवाही की गई है ।
वन विभाग द्वारा की गई इस कार्यवाही से अवैध कोयला परिवहन करने वाले गाड़ी मालिको में हड़कम्प की स्थिति बन गई । रेन्जर ने बताया कि अवैध कोयला का भण्डारण और खनिज सम्पदा का नुकसान करने वाले कारोबारियों पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी और अवैध कारोबार करने वालो को बख्शा नही जाएगा ।

About the Author

Leave a Reply