बघाडू गांव में धर्म परिवर्तन के लालच और छेड़खानी का मामला, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

(सोनभद्र) दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव में एक युवती द्वारा धर्म परिवर्तन के लिए लालच देने और छेड़खानी के गंभीर आरोप लगाए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़िता रेनू कुमारी ने दुद्धी कोतवाली में तहरीर देकर गांव के कुछ लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए सुरक्षा और न्याय की मांग की है।रेनू कुमारी ने बताया कि वह अनुसूचित जनजाति से संबंध रखती है। उसके पिता मनोज सिंह विकलांग हैं और भूजा बेचकर परिवार की जीविका चलाते हैं, जबकि मां मेहनत-मजदूरी कर चार बेटियों और एक बेटे का पालन-पोषण करती हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद वे आत्मसम्मान के साथ जीवन यापन कर रहे हैं।पीड़िता ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के बहादुर अली, नसीम उद्दीन, अजमत अली, रजिया पनिका और अमवार निवासी अब्दुल सुभान नामक लोग बीते कुछ महीनों से उनके घर आ रहे हैं। आरोपियों ने उसके परिवार को मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए धन, मकान और विवाह का प्रलोभन दिया। जब परिवार ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तो उन्हें धमकियां मिलने लगीं और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई।रेनू भाऊराव देवरस डिग्री कॉलेज, दुद्धी की छात्रा है। उसने बताया कि कॉलेज आने-जाने के दौरान भी बहादुर अली, नसीम उद्दीन, अजमत अली और अब्दुल सुभान उसका पीछा करते हैं। आरोप है कि ये लोग रास्ते में छेड़खानी करते हैं और कई बार जबरन कार में बैठाने की कोशिश करते हैं। इस हरकत से भयभीत होकर उसने अपने अभिभावकों को पूरी बात बताई और थाने में मामले की शिकायत की।पीड़िता ने अपनी तहरीर में यह भी कहा कि आरोपी ग्रामीणों को यह कहते घूमते हैं कि “गरीब और आदिवासी लोगों को धर्म परिवर्तन कर बेहतर जीवन मिलेगा।” इस तरह की गतिविधियों से ग्रामीणों में नाराजगी और भय का माहौल व्याप्त है।दुद्धी कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्रारंभिक पूछताछ की प्रक्रिया शुरू की है। वहीं, पीड़िता की सुरक्षा के लिए गांव में गश्त बढ़ा दी गई है।स्थानीय ग्रामवासियों ने भी प्रशासन से ऐसे मामलों पर सख्ती बरतने की मांग की है। उनका कहना है कि अक्सर ग्रामीण इलाकों में लालच देकर धर्म परिवर्तन का प्रयास किया जाता है, जिसे रोकना आवश्यक है।

Leave a Comment