बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गिरा,सीएचसी दुद्धी में भर्ती

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बाघाडू-वन विभाग की नर्सरी मार्ग पर रविवार शाम करीब 5:30 बजे एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गिर गया। घायल कमलेश कुमार (18) पुत्र सोमनाथ पनिका ग्राम नगवा का निवासी बताया गया ।युवक बाघाडू गांव से बाइक से अपने घर लौट रहा था।
हादसे में उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल दुद्धी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज जारी है।

Leave a Comment