तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी
सोनभद्र। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उत्तर प्रदेश इकाई के नए अध्यक्ष के रूप में केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं महाराजगंज से सात बार के सांसद पंकज चौधरी को निर्विरोध चुने जाने पर युवा राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश सचिव अभय सिंह पटेल ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।श्री पटेल ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने श्री चौधरी पर भरोसा जताते हुए उत्तर प्रदेश जैसे विशाल प्रदेश का दायित्व सौंपा है, जो एक महत्वपूर्ण निर्णय है। उन्होंने कहा, “इनके निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने से प्रदेश के समस्त नेताओं तथा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। आदरणीय पंकज चौधरी जी उत्तर प्रदेश जैसे विशाल संगठन भाजपा की जड़ों को मजबूत करने का काम करेंगे।”अभय सिंह पटेल ने श्री चौधरी के अनुभव की सराहना करते हुए कहा कि वे काफी अनुभवी नेता होने के साथ ही धरातल से जुड़े हुए कुशल संगठनकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा न केवल संगठन को मजबूत करेगी, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनाव में एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने में सफल होगी।सोनभद्र जिले से जुड़े युवा नेता अभय सिंह पटेल ने कहा कि श्री चौधरी का चयन एनडीए की एकजुटता को दर्शाता है और इससे प्रदेश की राजनीति में सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।यह नियुक्ति भाजपा के लिए एक नया अध्याय शुरू करने वाली है, खासकर आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए






