पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एंबुलेंस कर्मचारियों का धरना

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – गाजीपुर

संवाददता प्रदीप दुबे

गाजीपुर। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एंबुलेंस कर्मचारियों का धरना आज भी जारी रहा। धरने को समर्थन देते हुए सपा के युवा नेता सत्‍या यादव ने कहा कि योगी सरकार के नीतियों के चलते स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं दिन-प्रतिदिन कमजोर हो रही है। सपा सरकार द्वारा चलायी गयी एंबुलेंस सेवा 108 व 1090 के कर्मचारियों को शोषण हो रहा है। समय पर वेतन नही मिल रहा है। सरकार के ठेका-पट्टा से कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। डीजल-पेट्रोल के अभाव में एंबुलेंस का संचालन भी ठीक ढंग से नही हो पा रहा है।

Leave a Comment