सोनभद्र में मजदूरों की जान से खिलवाड़, 2018 का हादसा भूलकर फिर बिना सेफ्टी काम

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र।ग्राम पंचायत हरनाकछार के अम्बेडकर चौराहा के पास नेशनल हाईवे-39 पर चल रहा निर्माण कार्य मजदूरों की जान के साथ खुला खिलवाड़ साबित हो रहा है। कनहर नहर परियोजना के तहत ओवरफ्लाई ब्रिज से पानी सप्लाई के लिए हो रहे कार्य में सुरक्षा मानकों को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया है।
हैरानी की बात यह है कि मजदूरों से बिना हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट, दस्ताने और सेफ्टी जूते लगभग 45 फीट की ऊंचाई पर काम कराया जा रहा है। कार्यस्थल पर न तो कोई सेफ्टी साइन बोर्ड लगा है और न ही चेतावनी संकेत, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
मौके पर मौजूद साइड इंचार्ज सुभाराजू स्वयं भी बिना किसी सुरक्षा उपकरण के पाए गए। जब उनसे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देने से साफ इंकार कर दिया, जिससे विभागीय लापरवाही और भी उजागर हो गई।
वहीं ठेकेदार मुरली यादव का गैर-जिम्मेदाराना बयान मजदूरों की जान पर भारी पड़ता दिख रहा है। उन्होंने साफ कहा—
“जिसे काम करना है करे, जिसे नहीं करना है न करे, सेफ्टी का सामान नहीं मिलेगा।”
इस बयान के बाद मजदूरों में डर और आक्रोश दोनों व्याप्त है।
गौरतलब है कि वर्ष 2018 में इसी स्थान पर बिना सेफ्टी काम के दौरान मजदूर सत्यनारायण विश्वकर्मा 45 फीट ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आज हालत यह है कि वे महज 6000 रुपये प्रतिमाह पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने को मजबूर हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नहर विभाग से मांग की है कि
कार्य तत्काल रुकवाया जाए,
मजदूरों को पूरा सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराया जाए,
और लापरवाह ठेकेदार व जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
अन्यथा, किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता।

Leave a Comment