2026 में भी चार बार लगेगी देशव्यापी राष्ट्रीय लोक अदालत

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जनपद सोनभद्र में वर्ष 2026 के दौरान चार बार देशव्यापी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए अपर जनपद न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेंद्र यादव ने बताया कि जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राम सुलीन सिंह के आदेशानुसार लोक अदालत की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च, दूसरी 09 मई, तीसरी 12 सितंबर एवं चौथी 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी।
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय सोनभद्र, वाह्य न्यायालय ओबरा, दुद्धी, ग्रामीण न्यायालय घोरावल तथा सभी राजस्व न्यायालय परिसरों में किया जाएगा
बाक्स
राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह से होगा मामलों का निस्तारण
सोनभद्र।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेंद्र यादव ने आमजन से अपील की है कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 एनआई एक्ट, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, पारिवारिक, श्रम, भूमि अधिग्रहण, बिजली-पानी बिल, सेवा एवं सेवानिवृत्ति लाभ, राजस्व वाद एवं अन्य सुलह योग्य प्री-लिटिगेशन मामलों का त्वरित व निःशुल्क निस्तारण कराया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र अथवा संबंधित न्यायालय से संपर्क कर अपने वादों का समाधान करा सकते हैं।

Leave a Comment