दुद्धी बार संघ कार्यकारिणी भंग, एल्डर कमेटी गठित

IMG-20260121-WA0004

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

प्रेमचंद्र जायसवाल चेयरमैन, कृष्ण कुमार मुख्य चुनाव अधिकारी बने

दुद्धी सोनभद्र।कचहरी परिसर में आज मंगलवार को दुद्धी बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभागार में हुई। अध्यक्ष प्रेमचंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक में सचिव राकेश कुमार ने वार्षिक आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। बैठक के अंत में अध्यक्ष ने कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा कर दी, जिससे बार संघ में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई।
बैठक में प्रेमचन्द्र यादव ने कहा कि चुनाव में देरी के कारण, जो 26 जनवरी से पहले होने थे, अब एल्डर कमेटी प्रक्रिया संभालेगी। कमेटी में चेयरमैन प्रेमचंद्र जायसवाल, मुख्य चुनाव अधिकारी कृष्ण कुमार, सहायक चुनाव अधिकारी जयप्रकाश तिवारी, बिहारी लाल व देवी शरण शामिल हैं।
गठन के बाद चेयरमैन जायसवाल ने कहा कि सभी सदस्य इस महीने के अंत तक अपनी सूची एल्डर कमेटी को जमा करें। इससे फरवरी के पहले सप्ताह में चुनाव तिथि तय हो सकेगी और निष्पक्षता सुनिश्चित होगी।
बैठक में जितेंद्र श्रीवास्तव, रामपाल जौहरी, कुलभूषण पांडे, केके सिंह, रामदुलारे गुप्त, सन्नो बानो, सत्यनारायण गुप्ता, कृष्ण देव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

About the Author

Leave a Reply