चोरी के धंधे में लगे दो अपराधी गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिल स्कूटी बरामद

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र। जिले में अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चोपन थाना क्षेत्र के बग्घा नाला पुलिया के पास से दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो मोटरसाइकिल स्कूटी बरामद की गई हैं। पूछताछ में दोनों ने डाला शीतला मंदिर के पास से दो मोटरसाइकिल चुराने और रॉबर्टसगंज के अस्पताल कॉलोनी लोढ़ी से एक स्कूटी चोरी करने की बात कबूल की है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के सख्त निर्देशों पर यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय और क्षेत्राधिकार नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चोपन अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व वाली टीम ने मुखबीर खास की गोपनीय सूचना पर तत्काल छापेमारी की। सूचना के आधार पर बग्घा नाला पुलिया के पास दबिश देकर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को धर दबोचा।गिरफ्तार अभियुक्तों में मस्तू पुत्र सफीउल्लाह (उम्र करीब 36 वर्ष), निवासी डाला मार्केट शीतला मंदिर के पास, थाना चोपन, और राकेश चौबे पुत्र अवधेश चौबे (उम्र करीब 23 वर्ष), निवासी डाला शीतला मंदिर के पास, थाना चोपन शामिल हैं। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि वे मिलकर मोटरसाइकिल स्कूटी की चोरी का धंधा चला रहे थे। कुछ ही दिनों पहले डाला शीतला मंदिर के पास से दो मोटरसाइकिल चुराई थीं, जबकि स्कूटी रॉबर्टसगंज के अस्पताल कॉलोनी लोढ़ी से चोरी की गई थी।यह सफलता जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्थानीय लोगों में पुलिस की इस सक्रियता से खुशी की लहर है। ग्रामीण क्षेत्रों में वाहन चोरी की शिकायतें बढ़ रही थीं, और यह गिरफ्तारी अपराधियों को सबक सिखाने वाली है।गिरफ्तारी में उ0नि0 घनश्याम तिवारी (चौकी प्रभारी डाला, थाना चोपन), हे0का0 छोटेलाल (चौकी डाला, थाना चोपन), राम सिंह (चौकी डाला, थाना चोपन) और का0 गोविन्द कुमार (चौकी डाला, थाना चोपन) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी पुलिसकर्मी घटनास्थल पर मौजूद रहे। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। आगे पूछताछ में और सुराग मिलने की संभावना है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाने में दें। इससे अपराध पर और प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।

Leave a Comment