ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा ने दमदारी से परचम लहराया

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – गाजीपुर

संवाददता प्रदीप दुबे

गाजीपुर। मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा ने दमदारी से परचम लहराया है। मोहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का आज सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधायक अलका राय ने सभी नवनिर्वाचित प्रधानों को बधाई देते हुए कहा कि पंचायत चुनाव मे भारी सफलता पार्टी के नितियों तथा सिंद्धातों की जीत है आज पुरा विश्व भाजपा नेतृत्व को सम्मान की नजर से देख रहा है। कहा कि आज का दिन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सम्मान एवं गर्व का दिन है।उन्होंने विजय प्राप्त प्रतिनिधियों की ओर इशारा करते हुए कहा की भाजपा कार्यकर्ताओं तथा जनता के परिश्रम, पार्टी नेतृत्व के कार्यों के बल पर अर्जित यह जीत से अपेक्षा है कि क्षेत्र मे आप प्रतिनिधियों के कार्यों से कार्यकर्ताओं का सम्मान बढेगा तथा क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। कहा की भाजपा का कार्यकर्ता जिधर संकल्प लेकर चल देता है उधर सिर्फ सफलता ही उसके कदम चूमती है। उन्होंने मिशन2022 के लिए जुट जाने का आह्वान भी किया। इस मौके पर मौजूद विधायक पुत्र पीयूष राय और ब्लाक प्रमुख अवधेश राय ने भी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को बधाई दी।

Leave a Comment

[democracy id="1"]