तमंचा .315 बोर व एक 11 अदद चोरी की मोबाइल के साथ गिरफ्तार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी जमानियां के कुशल मार्ग दर्शन मे गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक जमानिया मय हमराह उ0नि0 अमित कुमार पाण्डेय थाना जमानिया जनपद गाजीपुर व अन्य पुलिस बल के सेण्ट मेरिज स्कूल पुलिया हेतिमपुर के पास संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चेकिंग के दौरान अभियुक्तगण 1. मन्नू चौधरी पुत्र स्व0 जवाहिर चौधरी निवासी मतसा थाना जमानिया जनपद गाजीपुर, 2. सतीश जायसवाल उर्फ बिगाडू पुत्र प्रेमचन्द जायसवाल निवासी मंझरिया थाना जमानिया जनपद गाजीपुर को एक अदद देशी तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा 11 अदद चोरी की मोबाइल के साथ समय करीब 06:25 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त ट्रेन तथा भिन्न–भिन्न स्थानों से मोबाइल चुरा कर बिहार ले जाकर बेचते हैं। आज बेचने के लिये ले जाते समय पुलिस टीम द्वारा पकड लिया गया।

Leave a Comment

[democracy id="1"]