
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – गाजीपुर
संवाददता प्रदीप दुबे
ग़ाज़ीपुर / सादात
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी स्वजातीय युवती संग छेड़खानी के मामले को लेकर क्षत्रिय महासभा के लोगों ने गुरुवार को थाने का घेराव किया। उन्होंने नामजद आरोपित को गिरफ्तार करने के की मांग की।
मामले के अनुसार एक गांव निवासिनी युवती ने डहरमौवा (कौड़ा) निवासी युवक रविकांत यादव के खिलाफ प्रेम प्रसंग में फंसाकर ब्लैक मेल करते हुए अश्लील हरकत के लिए दबाव बनाने और छेड़खानी करने को लेकर तहरीर दिया। आरोपित रविकांत सेना का जवान है। इस मामले में केस दर्ज करने में हीलाहवाली कर रही पुलिस ने राजनीतिक दबाव के बाद मुकदमा दर्ज किया। आरोपित की गिरफ्तारी, यथोचित धारा लगाने और अन्य मामलों को लेकर क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, ब्लाक अध्यक्ष पंकज सिंह, अमन, सत्यप्रकाश सिंह, दुर्गा सिंह आदि गुरुवार को थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष से मिलकर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। थाने पर मौजूद नवागत सीओ बलराम ने कहा कि आरोपित की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने स्थानीय थाने पर सक्रिय एक तथाकथित दलाल के खिलाफ सीओ से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने जांच कर के कार्रवाई का भरोसा दिया।





