डाला बाजार में तड़के भीषण आग का तांडव, जनरल स्टोर व दोना-पत्तल गोदाम जलकर राख, लाखों का नुकसान

IMG-20260311-WA0008

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

(सोनभद्र)।चोपन थाना क्षेत्र के डाला बाजार में मंगलवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक जनरल स्टोर और दोना-पत्तल के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान व गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तड़के अचानक दुकान से धुआं और लपटें उठती दिखाई दीं। कुछ ही देर में आग ने पूरे जनरल स्टोर और पास में स्थित दोना-पत्तल के गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।
सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग लगातार बढ़ती जा रही थी, जिससे आसपास की दुकानों में भी खतरा पैदा हो गया था। हालांकि दमकल टीम ने समय रहते स्थिति को संभालते हुए करीब कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों को बड़ी क्षति होने से बचा लिया गया।आग लगने से जनरल स्टोर में रखा खाद्य सामग्री, किराना सामान, प्लास्टिक के सामान तथा गोदाम में रखा भारी मात्रा में दोना-पत्तल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते दमकल टीम नहीं पहुंचती तो

About the Author

Leave a Reply