दुद्धी कोतवाली का सोनभद्र एसपी अभिषेक वर्मा ने किया औचक निरीक्षण, मालखाना से शस्त्रागार तक जांची व्यवस्था

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)।जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार को दुद्धी कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मालखाना, पत्रावली, बंदी ग्रह, शस्त्रागार की साफ-सफाई सहित विभिन्न विभागों का बारीकी से जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी दस्तावेज अपडेट रखें, शस्त्रागार में कोई लापरवाही न बरती जाए तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह, चौकी प्रभारी सहित अन्य दरोगा और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
एसपी अभिषेक वर्मा ने कहा कि थानों की मजबूत व्यवस्था ही अपराध नियंत्रण की आधारशिला है। उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देश दिए कि आने वाले दिनों में नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करें।

About the Author

Leave a Reply