तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी
सोनभद्र | जुगैल थाना क्षेत्र से बड़ी खबर
जुगैल थाना पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या कांड का महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर अपनी तेज तर्रार कार्यशैली का लोहा मनवा दिया है। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई में हत्या के तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
दरअसल, मामला 14 मार्च का है, जब शिवचरन गोड़ रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे। परिजन उनकी तलाश में इधर-उधर भटकते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच 19 मार्च को सोन नदी किनारे एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बाद में शव की पहचान शिवचरन गोड़ के रूप में हुई, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही जुगैल पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मामले को चुनौती के रूप में लेते हुए तेजी से जांच शुरू की और तकनीकी व स्थानीय सूचनाओं के आधार पर संदिग्धों तक पहुंच बनाई। कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया।पूछताछ में क्या निकला सच आरोपियों ने कबूल किया कि आपसी रंजिश के चलते उन्होंने शिवचरन गोड़ की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी। इतना ही नहीं, अपराध को छिपाने के लिए उन्होंने शव को सोन नदी किनारे फेंक दिया, ताकि मामला दुर्घटना या सामान्य मौत लगे।लेकिन पुलिस की पैनी नजर और सटीक जांच के आगे उनकी चालाकी ज्यादा देर नहीं टिक पाई। महज 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गए।कानूनी कार्रवाई शुरू पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया है। इस त्वरित कार्रवाई से जहां एक ओर पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है, वहीं क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की सख्ती का संदेश भी साफ गया है।






