जोरूखाड़ में शरारती तत्वों ने किसान के अरमानों को लगाई आग,गेहूं की फसल जलकर राख,जांच में जुटी पुलिस

IMG-20260412-WA0010

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां अज्ञात शरारती तत्वों ने एक किसान की महीनों की मेहनत को राख कर दिया। गेहूं की कटी फसल में शुक्रवार देर रात आग लगा दी गई, जिससे करीब 50 बोझ पूरी तरह जल गए। इस घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और गांव में आक्रोश फैल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी किसान भुवनेश्वर यादव ने अपने खेत में गेहूं की फसल काटकर लगभग पचास बोझ बांधकर सुरक्षित रखा था। शुक्रवार की देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने इन गेहूं के बोझ में आग लगा दी।शनिवार सुबह खेत में पहुंचे तो अपनी मेहनत की पूरी फसल को जला हुआ देखकर सदमे में आ गया।
पीड़ित किसान ने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारी जुटाई। इसके बाद किसान ने विन्ढगंज थाने में लिखित तहरीर देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
किसान भुवनेश्वर यादव ने बताया कि इस आगजनी की घटना से उन्हें भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा है, जिससे उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
उन्होंने बताया कि दिन-रात मेहनत कर फसल तैयार की थी, लेकिन इस तरह की घटना ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया है। वहीं, ग्रामीणों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है और वे दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी चाहते हैं।
एसओ विंढमगंज ने बताया कि जांच तेज है और जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे। प्रशासन ने बताया कि दोषियों को किसी भी सूरत पर बख्शा नहीं ।

About the Author

Leave a Reply