पुर्व ब्लाक प्रमुख घुरा सिंह की अध्यक्षता मे नगर के रायल पैलेस मे आयोजित सम्मान समारोह

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – गाजीपुर

संवाददता प्रदीप दुबे

गाजीपुर।भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को गाजीपुर सदर ब्लाक के ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पुर्व ब्लाक प्रमुख शशिपाल सिंह उर्फ घुरा सिंह की अध्यक्षता मे नगर के रायल पैलेस मे आयोजित सम्मान समारोह मे सम्मानित किया।
सम्मान समारोह मे वक्ताओं ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समाज के पात्र लोगों को मिले इसके लिए जनप्रतिनिधीयों को प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सदर विधायक डा संगीता बलवंत ने कहा की क्षेत्र व ग्राम पंचायत के विकास मे पंचायत प्रतिनीधियों की अहम महत्वपूर्ण भूमिका होती है।सरकार निष्ठा और विश्वास के साथ समाज के हर व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।उन्होंने कहा की लोकतंत्र मे जनता का भरोसा प्रतिनीधियों पर होता है और उस भरोसे और विश्वास को कायम रखना जनप्रतिनिधीयों का नैतिक कर्तव्य है।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा की संविधान मे पात्रता के लाभ की जो व्यवस्था निहित है उसको नजर अंदाज नहीं किया जाना चाहिए सरकार सबका साथ,सबका विकास एवं सबके विश्वास कि प्रबल भावना से कार्य कर रही है ।उन्होंने कहा की जनता की सदैव अपेक्षा रहती है की हमारा प्रतिनीधि जन कल्याण के उम्मीद पर हृदयस्पर्शी भाव से सदैव साथ रहे।
कार्यक्रम मे ग्राम प्रधानों तथा बीडीसी सदस्यों को शाल स्वरुप अंग वस्त्र प्रदान कर तथा उनका माल्यार्पण करके सम्मान किया गया।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजदेव यादव, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, रामनरेश कुशवाहा,अच्छेलाल गुप्ता,शशिकान्त शर्मा, गोपाल राय,धर्मेंद्र कुशवाहा, प्रधान संघ के अध्यक्ष योगी यादव, रामज्ञान यादव सहित आदी अन्य ल़ोग मौजूद रहे। संचालन अभिमन्यु कुशवाहा ने किया।

Leave a Comment