
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – गाजीपुर
संवाददता प्रदीप दुबे
गाज़ीपुर। भीमापार क्षेत्र के किसानों की एक बैठक शुक्रवार को मंगारी चट्टी पर स्थित मनोज सिंह के कटरा पर हुई,इस दौरान शारदा सहायक नहर खंड -23 लालगंज रजवाहा में पूरी छमता से पानी नआने पर किसानों ने रोष व्यक्त किया और कहा कि क्षेत्र के दर्जनों गाँव की सिंचाई की जिम्मेदार नहर मे पानी का अभाव है। मंगारी गाँव निवासी किसान अरविंद सिंह ने बताया कि नहर मे पानी पूरी छमता से न आने से हमारी धान की रोपाई नहीं हो पा रही है जिसके कारण सैकड़ों एकड़ खेत में धान की रोपाई नहीं हो पा रही है और इसी समय धान की रोपाई कासीजन है और खेतों मे लेव लगाने के लिए अत्यधिक पानी की आवश्यकता होती है,अगर इस समय खेतों मे पानी नहीं मिला तो धान कीरोपाई नहीं हो पायेगी। इस नहर से क्षेत्रके दर्जनों गाँव कुआँटी,कबुलहा,नाथूपुर,बरहपार भोजूराय,सेमरौल,मंगारी,दलीपराय पट्टी ,महुरसा,विजरवाँ,मखदूमपुर,जगदीशपुर.,गौरा,कनेरी आदि गाँव में सिंचाई का मुख्य साधन नहर ही है और किसान नहर से ही खेती करने को आश्रित हैं।और यह नहर हर वर्ष किसानों को धोख़ा देती है।जहाँ एक तरफ सम्पन्न किसान तो किसी तरह डीज़ल इंजन लगाकर अपने खेतो की सिंचाई कर ले रहे हैं लेकिन गरीब किसान इस समय पानी के अभाव मेंधान की रोपाई नहीं कर पा रहा है






