दुद्धी पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे अभियान में दुद्धी थाना पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बुधवार रात्रि ग्राम कुर्ची व नौडिहा से दोनों को दबोच लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में यह सफल कार्रवाई की गई।
पहले अभियुक्त अवधेश राम उर्फ रामअवधेश पुत्र महावीर राम, निवासी ग्राम कुर्ची है। उसके खिलाफ थाना दुद्धी में मु0क0-1662/24 धारा-60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
दूसरा अभियुक्त कृष्ण पुत्र शंकर निवासी ग्राम नौडिहा है। उसके खिलाफ मु0क0-399/22 धारा-323, 504 भादवि का केस दर्ज है।
गिरफ्तारी टीम में नि0 जयशंकर राय, चौकी अमवार उ0नि0 श्यामानंद थाना दुद्धी ,उ0नि0 राजेश पांडेय थाना दुद्धी
,आरक्षक अरविंद यादव, चौकी अमवार
पुलिस ने दोनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

Leave a Reply