
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान / विष्णु गुप्ता
दुद्धी / सोनभद्र
कहते है फरिश्ते भी धरती पर होते है ग्राम हथवानी के राजकुमारी की 4 वर्षीय बच्ची के लिए रामनगर के रहने वाले सुधीर चन्द्रवँशी किसी फरिश्ते से कम नही हुए सुधीर ने अपना खून देकर बच्ची की जान बचाई और मानवता के लिए मिसाल कायम किया ।
जिसकी भूरी भूरी प्रशंसा दुद्धी इलाके में लोग कर रहे है ग्राम हथवानी की दलित राजकुमारी की 4 वर्षीय बच्ची को दुद्धी रामनगर के सुधीर चन्द्रवंशी ने ब्लड देकर जान बचाई जिस बच्ची के लिए पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष परमजीत सिंह, अमरेश सिंह दोनों ब्लड के लिए दो दिन से ओझा, नीम हकीम का चक्कर लगा रही महिला को दिखाई सही राह इन दोनों छात्र नेताओं ने दिखाई ।
तहसील दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगभग 2 दिन से भर्ती ग्राम हथवानी की लगभग 4 वर्षीय मरीज शिवानी को ब्लड की कमी पूर्ण करने के लिए चिकित्सक द्वारा ब्लड उपलब्ध कराए जाने के लिए मां राजकुमारी को कहां गया, महिला ब्लड के लिए कई लोगों से अनुनय विनय की परन्तु कहि भी बच्ची का समुचित इलाज नही हो सका।थक हार कर नीम, हकीम, ओझा, मंदिर, मस्जिद के भी चक्कर लगाकर थक गई,।
वही कोतवाली दुद्धी के पास चाय की दुकान पर चाय पी रहे दुद्धी रामनगर के युवाओं द्वारा महिला को बाइक पर बैठाकर अस्पताल ले आया गया और पूरे वाक्य से रूबरू होने के बाद रामनगर दुद्धी सोनभद्र के सुधीर कुमार चंद्रवंशी से सम्पर्क करके उनके द्वारा ब्लड बच्ची को डोनेट कराया गया, बच्चे खतरे से बाहर बताई जा रही है,
वही सुधीर और दोनों छात्र नेताओं की तहसील निवासी जमकर भूरी भूरी प्रसंशा कर रहे है जिनके प्रयास से मासूम बच्ची की जिंदगी को बचाया जा सका ।वही लोगो का कहना है कि समाज मे जब तक ऐसे होनहार सपूत रहेंगे इस समाज का विकास होता रहेगा ।







