
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विशाल गुप्ता
बीजपुर – सोनभद्र
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जरहाँ के टोला बरडाँड़ में शनिवार को जमीनी विवाद में कुल तीन लोगों को शांतिभंग में चालान किया गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को जरहाँ के टोला बरडाँड़ में खेत जोतने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया ।एक ही जमीन को दोनों पक्ष अपना बता रहे थे । सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ला कर शांति भंग के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया ।
चालान किये गए अभियुक्तों में प्रथम पक्ष से महेंद्र कुमार पुत्र अगस्त्य मुनि व द्वितीय पक्ष से सूरज प्रसाद व जुझन राम पुत्रगण राम अजोर निवासी ग्राम जरहाँ टोला बरडाँड़ के नाम शामिल हैं ।





