जिलाधिकारी चर्चित गोड़ के आदेश पर दुद्धी तहसील में बड़ा फेरबदल, नायब तहसीलदार राबर्ट्सगंज भेजे गए

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र) । जिलाधिकारी चर्चित गोड़ के आदेशानुसार दुद्धी तहसील में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश में नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार, जो वर्तमान में दुद्धी में तैनात थे, उनका स्थानांतरण राबर्ट्सगंज नायब तहसीलदार पर कर दिया गया है। इसके बदले नायब तहसीलदार घोरावल के विदित कुमार दिवाकर को दुद्धी में नायब तहसीलदार पर तैनात किया गया है। साथ ही राबर्ट्सगंज के तहसीलदार न्यायिक नटवर सिंह को दुद्धी तहसीलदार न्यायिक के रूप में स्थानांतरित किया गया है।
जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त निर्देश के अनुसार सभी अतिरिक्‍त तैनातियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थलों पर जाकर कार्यभार संभालना होगा। दुद्धी के कई जनप्रतिनिधियों और स्थानीय कर्मचारियों ने उम्मीद जताई है कि नई तैनाती से तहसीलीय कार्यकुशलता और जनहित से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण में तेजी आएगी।

Leave a Comment