तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार
दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के बीड़र गांव में शनिवार शाम एक महिला को बिजली का तेज़ झटका लग गया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
परिजनों के अनुसार, 45 वर्षीय भगवंती देवी, पत्नी अयोध्या प्रसाद कुशवाहा निवासी बीड़र, शाम करीब साढ़े 6 बजे घर में फर्राटे पंखे का कनेक्शन कर रही थीं, तभी अचानक वह बिजली की चपेट में आ गईं। मौके पर मौजूद उनके पति अयोध्या प्रसाद ने तुरंत एक डंडे से कनेक्शन हटाकर उन्हें करंट से मुक्त कराया और निजी साधन से सीएचसी दुद्धी पहुँचाया।
सीएचसी दुद्धी में डॉ. सुनील कुमार की निगरानी में महिला का उपचार जारी है। चिकित्सकों के मुताबिक, महिला को बिजली का मामूली झटका लगा है, लेकिन डर के कारण उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद यदि स्थिति स्थिर रहती है तो उन्हें जल्द ही छुट्टी दी जा सकती है।






