तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – दिवाकर पाण्डेय
लखीमपुरखीर – उत्तर प्रदेश
रास्ते की जमीन पर दबंगों द्वारा किए जा रहे कब्जे के लेकरके पीड़ितों ने प्रभारी निरीक्षक गोला को शिकायती पत्र देकर हो रहे निर्माण कार्य पर शीघ्र ही रोक लगाए जाने की मांग की है।ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी लोगों ने रास्ते की भूमि पर कब्जे का प्रयास किया गया था और दबंग लोग रास्ते की जमीन अपने प्लाट में सम्मिलित करना चाहते हैं।ग्रामीणों ने शीघ्र ही निर्माण कार्य पर रोक लगाए जाने की मांग की है।थाना कोतवाली गोला गोकर्णनाथ के नानक पुलिस चौकी क्षेत्र का मामला सामने आया है जहां ग्रामीणों ने रास्ते की जमीन पर हो रहे निर्माण पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।पिछले काफी दिनों से कई बार निर्माण कर कब्जा करने का किया जा चुका है प्रयास।आज पुनः ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से पुनः रास्ते पर निर्माण किए जाने का आरोप लगाया है।थाना कोतवाली गोलागोकर्णनाथ की नानक चौकी क्षेत्र के अंतर्गत जगदंबा कॉलोनी का मामला सामने आया है।





