85 वर्ष वृद्ध की मौत, छोटे लड़के ने जतायी हत्या की आशंका

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – भाष्कर चतुर्वेदी

बभनी – सोनभद्र
स्थानीय थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में बुधवार की शाम 85 वर्षीय एक वृद्ध की मौत हो गई।मौत के बाद छोटे लड़के ने हत्या का आरोप लगाया है।उसका कहना है कि पिताजी की मौत नहीं हुई बल्कि उनका हत्या किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार 85 वर्षीय बेचन पुत्र सुखदेव निवासी चैनपुर की तबीयत कुछ दिन से खराब चल रही थी। बुधवार के शाम को अचानक बेचन की मौत हो गई।बेचन अपने बड़े लड़के रामजी के साथ रहते थे। छोटे लड़के सोनालाल ने बभनी पुलिस को सूचना दिया कि पिता की मौत नही हुई बल्कि उनको मारा गया है।सोनालाल ने यह भी बताया कि सात जुलाई को पिताजी को दवा कराने के लिए कह कर लेजाने के बाद म्योरपुर के बराईडांड गांव में स्थित डेढ़ विघा जमीन को मेरे बड़े भाई रामजी ने अपने दो लड़कों विंध्याचल और बिमलेश के नाम रजिस्ट्री करा लिया।पता चलने पर आठ जुलाई को मेरे द्वारा आपत्ति लगा दिया गया। सूचना पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर तेज बहादुर राय ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।श्री राय ने बताया कि सोनालाल की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेंज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।

बभनी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव का मामला

About the Author

Leave a Reply