तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी के निर्देशन में जिला कांग्रेसी एवं शहर कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी का 77 वां जन्मदिन सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाएगा
उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी महामंत्री राजेश बिहारी पाठक एवं चंद्र कांत शर्मा ने बताया कि गांधी सेवा आश्रम पर प्रातः 11:30 पर राजीव गांधी जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाए जिसमें स्वर्गीय राजीव गांधी जी का आधुनिक भारत के विकास में योगदान पर परी चर्चा की जाएगी
जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंडित श्री प्रकाश शर्मा एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने समस्त वरिष्ठ कांग्रेसी जनों के साथ विधायक पूर्व विधायक सेवादल महिला कांग्रेश युवक कांग्रेस एनएसयूआई एवं समस्त प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पदाधिकारियों जिला कांग्रेश शहर कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सद्भावना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की है





