तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
उन्नाव/ब्यूरो महेंद्र राज शुक्ल
परगना भगवन्तनगर तहसील बीघापुर के ग्राम खरझारा में अम्बेडकर पार्क हेतु भूमि संख्या 905 रकबा 200 हेक्टेयर सुरक्षित है गाटा संख्या 905 की शेष भूमि ग्राम समाज के नाम दर्ज है परन्तु कुल 905 के रकबे को अम्बेडकर पार्क के रूप मे अधिग्रहीत कर कटीले तार व पिलर बनाकर अवैध कब्ज़े दारों ने पूर्व क्षेत्रीय प्रतिनिधि की रजामंदी व क्षेत्रीय लेखपाल की ढुलमुल नीति से कब्जा कर रखी है,लेखपाल टीम द्वारा नाप की गई थी पर सही नाप व कब्जा अब तक खाली नहीं कराया गया है। जिसको लेकर आऐ दिन ग्रामीण़ों मे विवाद की स्थितियाँ बनी रहतीं है। ग्रामीण़ चाहते है कि सुरक्षित भूमि पत्रावली व नक्शे के आधार पर नाप व कब्जा दिलवाया जाये तथा शेष ग्राम समाज की भूमि खाली करायी जाये ताकि भूमि प्रबंधन द्वारा सरकार की योजना के लिए प्रस्तावित की जा सके। ग्रामीण़ों द्वारा पूर्व में कई प्रार्थना पत्र दिये गये किंतु लेखपाल द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई है।उल्लेखनीय है कि सन् 1995 मे स्वीकृत अंबेडकर पार्क की पत्रावली पूर्व मे क्षेत्रीय लेखपाल न मिलने की बात भी कर चुका है व विभागीय कार्यों मे अपने अधिकार सीमाओं का पालन न कर भूमि की पैमाइश संबंधी मामलों मे मुकद्दमा/हकबरारी जैसी वैधानिक सलाह पर ही बल देता आया है।पूर्व मे भी उक्त लेखपाल एक पूर्णतः लकवाग्रस्त वृद्ध की भूमि की पैमाइश के एवज में सुविधा कर की माँग कर चुका है जबकि तत्कालीन परगनाधिकारी दयाशंकर पाठक ने उक्त भूमि की तत्काल पैमाइश संबंधी आदेश भी दिऐ थे।





