तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/ सोनभद्र
मोहर्रम व रक्षाबंधन के मद्देनजर नगर में शांति व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाली पुलिस ने पूरा क़स्बा घूम कर नगर के शांति व्यवस्था का जायजा लिया और क़स्बे वासियों को भय मुक्त माहौल का अहसास कराया ,इस दौरान प्रशासन ने आमलोगों से शांति पूर्वक त्यौहार मनाने की अपील किया|
गुरुवार की शाम 5 बजे रांची रीवा मार्ग पर भारी भरकम फोर्स का चक्रमण देख अराजक तत्व सहम गए , प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में सड़क पर निकले पुलिस ,लाइन रिजर्ब फोर्स संग पीएसी के जवानों ने पूरे क़स्बे में रूट मार्च किया और नगर की शांति का जायजा लिया |प्रभारी निरिक्षक पंकज कुमार सिंह ने लोगों से शांति पूर्वक त्यौहार मनाने की अपील किया और कोई भी गड़बड़ी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की बात कही|






