डी बाबा मंदिर पर अखंड हरिकीर्तन हुआ संपन्न

927347-corona-vaccine.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – संतोष कुमार सोनी

शक्तिनगर – सोनभद्र

शक्ति नगर क्षेत्र के मरक ग्राम पंचायत स्थित डी बाबा मंदिर पर हर वर्ष अखंड हरी कीर्तन का आयोजन होता था लेकिन पिछले वर्ष कोरोना के कारण उसका आयोजन नहीं हो सका था लेकिन इस वर्ष आयोजक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम कुमार गुप्ता व सहयोगियों की मदद से कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए शुक्रवार को 24 घंटे अखंड हरिकीर्तन के बाद शनिवार को हरि कीर्तन का समापन हुआ इसके बाद भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन हुआ कोरोना की वजह से जहां पूरी दुनिया दहशत में है तो देवी देवताओं के मंदिर पर पहुंचने वाले भक्तों में भी कमी हुई है अपने रीति रिवाज परंपराओं को भी सही से नहीं निभा पा रहे हैं मरक ग्राम स्थिति डी बाबा मंदिर पर आयोजक राम कुमार गुप्ता प्रति वर्ष 24 घंटे अखंड हरिकीर्तन के साथ भक्तों के भंडारों का आयोजन करते हैं पिछले वर्ष कोरोना महामारी की वजह से इसका आयोजन नहीं हो सका था लेकिन इस वर्ष कोरोना से राहत मिलने पर सरकार ने थोड़ी छूट दी है हर प्रकार के आयोजन के लिए इस बार डी बाबा के मंदिर पर शुक्रवार को अखंड हरी कीर्तन का आयोजन हुआ जिस के भजन कीर्तन करने वाले टीम 24 घंटे में भजन कीर्तन किए शंभू गुप्ता ,उदित नारायण यादव, राकेश गुप्ता, संतोष गुप्ता ,दिनेश गुप्ता, राम कुमार गुप्ता, रविंद्र नाथ चौबे, रविंद्र गुप्ता अन्य सहयोगी मौजूद रहे शनिवार को हरि कीर्तन का समापन हुआ इसके बाद भक्तों मैं प्रसाद का वितरण करने के बाद भंडारे का आयोजन हुआ जिसके खडिया, परसवार राजा, तारापुर ,कोटा बस्ती, नाउ बस्ती के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया

About the Author

Leave a Reply