मंडल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार ने खन्ता पिकनिक स्पॉट को पर्यटन स्थल घोषित करने के लिये पर्यटन मंत्री को सौंपा ज्ञापन।

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मिथलेश कुमार

म्योरपुर/सोनभद्र

म्योरपुर- म्योरपुर ब्लॉक में स्थित बहुचर्चित पिकनिक स्पॉट को पर्यटन स्थल घोषित कर उसे विकसित करने हेतु म्योरपुर मंडल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार ने पर्यटन मंत्री (उत्तर प्रदेश शासन)को ज्ञापन सौपा।ज्ञापन के माध्यम से श्री खरवार ने बताया कि खन्ता स्थित मनोरंजन और पिकनिक के लिए आकर्षण का केंद्र रिहन्द जलाषय का किनारा और जलाषय बीच करील पहाड़ी सैलानियों को बेहद पसंद आ रहा है।लोग यहां दूर दूर से खन्ता पहुचते है।
खन्ता में रिहन्द जलाषय का दूर तक समुन्द्र जैसा पानी और उसमें तैरती मछलियां ,अनेक पक्षी , बड़ी बड़ी चटाने और बालू का रेत आकर्षण का केंद्र है।पर्यटन स्थल घोषित होता है तो लगभग दो सौ फीट ऊंची पहाड़ी पर बना मंदिर और खन्ता से डेढ़ किमी जलाषय बीच करील नामक पहाड़ी पर नाव से जाकर पर्यटक आनन्द उठा सकते है।इससे रोजगार सृजन भी होगा और पर्यटक ,आकर्षित भी होंगे।ज्ञापन के माध्यम से मंडल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार द्वारा पर्यटन मंत्री से खन्ता को पर्यटक स्थल घोषित करने की मांग किया गया है।

About the Author

Leave a Reply