सरकारी अस्पतालो को सुधारने की मांग को लेकर कांग्रेस

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

सेवराई प्रदेश में सरकारी अस्पतालो को सुधारने की मांग को लेकर कांग्रेस पीसीसी सदस्य एवं उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के उपाध्यक्ष फरीद अहमद गाजी के नेतृत्व में सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जनजागण और हस्ताक्षर अभियान यात्रा चलाया जा रहा है।
सेवराई तहसील के गांव-गांव में चल चलाई गई जनजागरण और हस्ताक्षर अभियान यात्रा 32वें दिन रकसहा स्वास्थ्य उपकेंद्र जच्चा बच्चा केंद्र पर पहुंची। उपेक्षित और वीरान अस्पताल को शीघ्र संज्ञान में लेते हुए दवाएं, डाक्टर, जांच मशीनें, बच्चों का टीकाकरण कार्यक्रम और वैक्सीनेशन की व्यवस्था आदि यहां उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई। इस मौके पर फरीद अहमद गांजी ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य केंद्रों की उपेक्षा बंद कर गरीबों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के हित में काम करें। इन विगत 24 जुलाई से कुतुबपुर बारा से इस पदयात्रा का आरम्भ कर 32वें दिन 38 गांवों का भ्रमण करते हुए रकसहा स्वास्थ्य उपकेंद्र पर पहुंचे, जहा ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया और स्वास्थ्य केंद्र सुधारने के पक्ष में नारे लगाए। इस अवसर पर अफजल शम्सी, अमजद खां, रौनक, साहिल, जावेद, बबलू, विंध्याचल राजभर, सुरेश पासी, रोहित राजभर, दीना राजभर आदि मौजूद थे।

Leave a Comment