जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता मे शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

अयोध्या मे भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के अग्रदूत,कुशल राजनेता पुर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पुर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता मे शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई।शोक सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा की बाबू जी कल्याण सिंह एक कुशल प्रशासक एवं उच्चकोटि मानक के स्वच्छ छवि के इमानदार राजनेता थे।उन्होने कहा की जिस तरह से श्री राम चंद्र जी के नाम के साथ हनुमान जी का नाम स्मरण मे आता है उसी प्रकार अयोध्या के भव्य श्री राम मंदिर के नाम और स्मरण के साथ पुर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी का नाम अमर स्मरणीय हो गया है। गाजीपुर सदर विधायक डा संगीता बलवंत ने कहा की श्री राम मंदिर निर्माण आंदोलन के जननायक कल्याण सिंह जी विराट व्यक्तित्व के धनी थे। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा की कल्याण सिंह जी उच्च आदर्शों के महान राजनितिज्ञ थे, जिन्होंने अपने मुख्यमंत्रीत्तव कार्यकाल मे भारतीय जनता पार्टी के कार्य,सिद्धांत एवं विचारों से जन जन को अवगत कराया। और भारतीय जनता पार्टी को ऊँचाई प्रदान की। शोक सभा मे वक्ताओं ने कल्याण सिंह के मुख्यमंत्रीत्तव काल की सराहना करते हुए उनको कुशल प्रशासक बताया और अयोध्या मे श्री राम मंदिर निर्माण के लिए उनके महत्वपूर्ण कार्यों से जोडा और उत्तर प्रदेश के इतिहास मे उस दौर का स्वर्णिम काल बताया। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कल्याण सिंह के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। शोक सभा के समापन से पुर्व दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की गई। सभा का संचालन जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने किया।

Leave a Comment