तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर – उत्तर प्रदेश
पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में समाजवादी लोहिया वाहिनी के नवमनोनीत प्रदेश सचिव कमलेश यादव का भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि कमलेश जी के मनोनयन से पार्टी को मजबूती मिलेगी और युवाओं में एक नये उत्साह का संचार होगा तथा उन्हें एक नई ऊर्जा भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा नौजवानों का सम्मान किया है। जब जब प्रदेश में पार्टी की सरकार बनी है कभी बेरोजगारी भत्ता देकर,कन्या विद्याधन देकर, लैपटाप देकर, प्रतिबंधित छात्रसंघ को बहाल कर हमेशा-हमेशा उनकी समस्याओं का समाधान कर उनका सम्मान करने का काम किया है। अपने स्वागत से अभिभूत कमलेश यादव ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आपने जो सम्मान दिया है उसके लिए आपका आजीवन ऋणी रहूंगा । पार्टी ने जिस भरोसे और विश्वास के साथ हमें यह जिम्मेदारी सौंपी है , विश्वास दिलाता हूं कि पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए नेता के भरोसे पर खरा उतरने का काम करूंगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जंगीपुर विधायक डॉ वीरेंद्र यादव, राजेश कुशवाहा, निजामुद्दीन खां, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, अशोक बिन्द, तहसीन अहमद, सदानंद यादव, रामाशीष यादव,चन्द्रिका यादव, दिनेश यादव, रविन्द्र यादव, अनिल यादव, चन्द्रेश्वर यादव, आजाद राय, रमेश यादव, आदि उपस्थित थे।






