तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी / सोनभद्र
नेशनल हाईवे 75 के लौआ नदी रपटा पर एक अनियंत्रित जीप पलटने से यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि निर्माणाधीन लौआ नदी का पुल किनारे एक रपटा बनाया गया है। जिसमे छोटी वाहनों के लिये यह मार्ग बनाये गए हैं। जिसमें आज सुबह करीब 9 बजे अनियंत्रित होकर एक जीप पलट गई। जिसमे दर्जनों भर सवारी भरे हुए थे। कई सवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को दुद्धी सीएचसी भेज दिया गया है। मौके पर कोतवाली पुलिस पहुँची है। जीप बंशीधर नगर झांरखण्ड से राबर्ट्सगंज जा रही थी। जिसमें अरुण साव पुत्र लखन साव, लखन साव पुत्र फूडरी साव, दिलीप पुत्र अर्जुन सिंह चालक, ललित राम 38 पुत्र चन्द्रमा, वीरेंद्र 40 पुत्र मुरली साव निवासी निवासी सगमा, बंशीधर नगर झांरखण्ड घायल हो गए हैं।





