पत्नी से पीड़ित पति ने महिला प्रकोष्ठ में न्याय के लिए लगाई गुहार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

जनपद में पारिवारिक कलह के मामले दिनों-दिन बढ़ते जा रहे है खासकर पति और पत्नी के विवादों के मामले का ग्राफ विगत एक सालो में काफी तेजी से बढ़ा है।ताजा मामला रमवल गाँव थाना सुहवल निवासी बदरे आलम खां पुत्र शमशाद और उनकी पत्नी तब्बसुम खातून का है।12 दिसम्बर 2019 को रीतिरिवाज से बदरे आलम और तब्बसुम का निकाह हुआ।शादी के 40 दिन बाद बदरे आलम रोजी रोटी की तलाश में विदेश चला गया धीरे धीरे दोनो के बीच दूरियां बढ़ती गई और अब बदरे आलम की पत्नी तब्बसुम खातून उसके साथ रहने के लिए तैयार नही है।
बुधवार को बदरे आलम खाँ ने महिला प्रकोष्ठ में प्रार्थना पत्र देकर पत्नी को अपने साथ रखने की गुहार लगाई है।ससुराल पक्ष के लोगो को महिला प्रकोष्ठ द्वारा नोटिस जारी कर दोनों पक्षो को तलब किया गया है।
एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी ने बताया कि मामले को निस्तारित कराने के लिये महिला प्रकोष्ठ को निर्देशित किया गया है।

Leave a Comment