तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर – उत्तर प्रदेश
सादात पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत सादात पुलिस ने बुधवार की सुबह सरैयां गांव निवासी देवदत्त कुमार राम पुत्र महेन्द्र राम को शिशुआपार गांव स्थित मौनी बाबा धाम के पास से एक 315बोर के देशी तंमचे व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि उक्त अपराधी किसी वारदात को अंजाम देने के लिए कहीं जा रहा था कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। टीम मे उपनिरीक्षक राजेश गिरी, कास्टेबल रामराज सरोज,आयुष कुमार, गौरव सोनकर आदि शामिल थे।






