तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर – उत्तर प्रदेश
जिलाधिकारी एमपी सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को राइफल क्लब सभागार में समस्त विकास खंडों में मिशन कायाकल्य योजनान्तर्गत विद्यालयों में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इस योजना के तहत कार्य प्रगति में संतोषजनक न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। शिक्षाधिकारियों/खंड विकास अधिकारियों को कार्य प्रगति में सुधार लाए जाने का निर्देश दिया। कहा कि कायाकल्प के जिन कार्य बिंदुओं की प्रगति कम है, उसमें विशेष रुप से ध्यान दिया जाए और कार्यों को पूर्ण कराया जाए। सरकार के मानक के अनुरूप ही गणवत्तापूर्ण समाग्री का प्रयोग करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने मिशन कायाकल्प के तहत सभी कार्य बिंदुओं से विद्यालयों को संतृप्त किए जाने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर कोई शिथिलता नहीं होनी चाहिए। कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग की मिशन कायाकल्प योजना में जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ बेहतर से बेहतर कार्य करते हुए अपनी पूरी तन्मयता व सक्रियता दिखाएं। डीएम ने समीक्षा के दौरान समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि संचालित कायाकल्प योजना में अन्य शेष सभी कार्यों को अनिवार्य रूप से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही व शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।






