बिग ब्रेकिंग न्यूज़ – बिहार एसटीएफ का कारनामा, मऊ में किया अवैध हथियार की फैक्ट्री का भंडाफोड़

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – धनंजय दूबे

मऊ – उत्तर प्रदेश

जिले मैं अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। जिसमें लगभग 50 निर्मित पिस्टल और लगभग 450 अर्धनिर्मित में पिस्टल बरामद हुई है। साथ ही हथियार बनाने में उपयोग होने वाले कई सामान भी पुलिस के हाथ लगे हैं। पकड़े गए सभी बिहार राज्य के निवासी हैं। बिहार एसटीएफ की निशानदेही पर गोरखपुर एसटीएफ व दो थाने की पुलिस की छापेमारी में बुधवार को कारखाने में काम करने वाले दो महिला सहित पांच लोग पुलिस हिरासत में लिए गए हैं। पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है। वही सूचना के मुताबिक जिले में और भी फैक्ट्री होने की बात की जा रही है।
बिहार राज्य के मुंगेर जिले में पिछले दिनों बिहार की एसटीएफ ने अवैध हथियारों के जखीरे के साथ कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। हिरासत में लिए गए लोगों ने मऊ जिले में अवैध फैक्ट्री होने की सूचना दी थी। जिसके बाद बिहार एसटीएफ की निशानदेही पर गोरखपुर एसटीएफ व दक्षिण टोला थाना तथा नगर कोतवाली पुलिस की संयुक्त छापेमारी की गई। इसमें रघुनाथपुरा से फैक्ट्री का तहखाना जिसमें सैकड़ों अर्ध निर्मित पिस्टल बरामद हुए हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सभी जिले में और भी फैक्ट्री होने की बात सामने आ रही है जिसकी जांच की जा रही है।

Leave a Comment