तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर – उत्तर प्रदेश
कासिमाबाद थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी सेना के जवान रामनिवास का पार्थिव शरीर लेकर सेना के जवान शुक्रवार को गांव पहुंचे। परिवार के लोग शव से लिपटकर विलाप करने लगे। अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित अन्य लोगों ने नम आंखों से जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद जब तक सूरज-चांद रहेगा, रानिवास तेरा नाम रहेगा, भारत माता की जय आदि गगनभेदी नारों के साथ शव यात्रा प्रारंभ हुई। नगर के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
सैनिक रामनिवास का पार्थिव शरीर जैसे ही शहर में पहुंचा, क्षेत्र के सैकड़ो नौजवान दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों से शिव कुमार यादव के नेतृत्व में तिरंगा ध्वज के साथ शामिल हो गए। भारत माता की जय आदि गगनभेदी नारों के साथ शव जलालपुर मृत सैनिक घर पहुंचे, जहां पहले से ही सैकड़ों लोग अंतिम दर्शन के लिए। शव पहुंचते ही परिजन बिलखने लगे। शव के साथ पठानकोट से आए एनएसजी कमांडो शिवम भारद्वाज, राजकुमार सहित पूर्व मंत्री सादाब फातिमा, पूर्व वीसी प्रोफ़ेसर हरकेश सिंह, सपा विधानसभा अध्यक्ष जयहिंद यादव, कमलेश यादव ,महेंद्र चौहान, गुड्डू यादव, रईस अंसारी, शिवकुमार यादव, उप जिलाधिकारी कासिमाबाद भारत भार्गव, तहसीलदार विराग पांडेय, प्रभारी थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय सहित उपस्थित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।






