तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी – सोनभद्र
जन्माष्टमी त्योहार के मद्देनजर आज कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक एडिशनल एसपी राजीव कुमार की अध्यक्षता में
आहूत की गई।आलोक अग्रहरी ने प्रशासनिक अधिकारियों को विगत वर्षों में मनाई गई जन्माष्टमी पर्व के बारे में बताया।
एडिशनल एसपी राजीव कुमार ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कोवीड गाइडलाइन के नियमो का पालन करते हुए जन्माष्टमी त्योहार को मनाएंगे। उन्होंने कहा किसी भी नए स्थान पर कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा।साथ ही जुलूस नहीं निकलेगा और रात्रि में 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगी।
बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी रमेश कुमार
पुलिस क्षेत्राधिकारी राम आशीष इंस्पेक्टर पंकज सिंह चेयर मैंन राजकुमार अग्रहरि कन्हैयालाल कमलेश कुमार रविन्द्र जायसवाल मनीष जयसवाल कमल कुमार आलोक अग्रहरी किरपा शंकर सुरेंद्र जयसवाल कानू दिनेश कुमार संजू तिवारी भोलू बब्लू सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।






