समय से पहले सरकारी अस्पताल बन्द होने का मरीजों ने लगाया आरोप

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी – सोनभद्र

दुद्धी सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के पहुँचे दर्जनों मरीजों ने समय से पहले ओ पी डी बन्द होने का आरोप लगाया है।दुद्धी सरकारी अस्पताल में पहुँचे टेढ़ा गांव निवासी बृज किशोर व पकरी गांव निवासी अयोध्या ने बताया कि हमलोग शुक्रवार को अपराह्न करीब 1 बजकर 27 मिनट पर सरकारी अस्पताल पहुचे तो वहां पर्ची काउंटर बन्द मिला।हमलोगों ने आसपास मौजूद कर्मचारियों से पता किए तो पता चला कि पर्ची काटना बन्द हो गई है जबकि मौजूद डॉक्टर ने कहा कि पर्ची कटवाकर आइए जबकि पर्ची काउंटर बन्द था।समय से पहले पर्ची काउंटर बन्द होने से करीब दर्जन भर मरीज बगैर इलाज के ही वापस लौट गए। समय से पहले ओ पी डी बन्द होने को लेकर बृज किशोर ने सेलफोन से सी एम ओ को अवगत कराया।
शुक्रवार को ओ पी डी बन्द होने से बिना इलाज के लौटने वालों में बृज किशोर निवासी टेढ़ा, अयोध्या निवासी पकरी,इंद्रदेव व अमित निवासी दिघुल,रुनिया निवासी बोम,आरती निवासी फुलवार,चन्द्रमणि निवासी कचनरवा तथा कविता निवासी दुमहान सहित अन्य शामिल रहे।

इस सम्बंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गुरु प्रसाद मौर्य ने कहा कि ओपीडी का मौजूदा समय 8 से 2 बजे तक है। डेढ़ बजे तक कटे पर्चियों को ही देखते-देखते चिकित्सकों को ढाई बज जाता है। इसलिए पर्ची डेढ़ बजे तक कर्मचारी काटना बंद कर देते हैं। फिर भी ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी को मानवता के आधार पर पर्ची काटना चाहिए था। ड्यूटी पर तैनात कर्मी से स्पष्टीकरण की कार्यवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Comment