तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी – सोनभद्र
दुद्धि उप जिलाधिकारी रमेश कुमार की अगुवाई में सघन चेकिंग दस्ता टीम ने कस्बे के प्राइवेट नर्सिंग होम तथा अन्य अस्पतालों की चेकिंग और जांच अभियान चलाया गयाl अस्पतालों की सघन चेकिंग जांच की जानकारी मिलते ही तमाम अस्पतालों के शटर डॉक्टरों ने गिरा कर चलते बने l जांच की कार्यवाही की खबर मिलते ही संचालित कर रहे प्राइवेट अस्पतालों के लोगों में हड़कंप मच गया है lजांच के दौरान टीम ने कस्बे के वार्ड नंबर 3 मेट्रो अस्पताल की जांच पड़ताल की गई जिसमें अस्पताल की ओर से कोई डॉक्टर और कोई अस्पताल से संबंधित कागज दस्तावेज जांच अधिकारी के समक्ष नहीं प्रस्तुत कर सकें जिसके कारण मेट्रो अस्पताल को सीज कर दिया गया और 3 दिन के भीतर अपना पक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया उप जिलाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि मेट्रो अस्पताल में आशा बहुओं के द्वारा गर्भवती महिलाओं का डिलीवरी कराए जाने का भी मामला जांच में सामने आया है आशा बहू गर्भवती महिलाओं का डिलीवरी सरकारी अस्पताल में ना करा कर के कस्बे के प्राइवेट अस्पतालों में गुपचुप तरीके से कराए जाने का मामला भी प्रकाश में आया है ऐसे आशा बहुओं के खिलाफ कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए हैं उसके बाद कार्रवाई का क्रम कस्बे के धनवंतरी अस्पताल में भी चला वहां पर डॉक्टर बीएएमएस का पुराना प्रमाण पत्र पाया गया जांच अधिकारी ने बताया कि उक्त डॉक्टर के द्वारा नवीनीकरण के लिए आवेदन किया हुआ है उस अस्पताल को भी नोटिस जारी कर अपना पक्ष 1 सप्ताह के भीतर जांच अधिकारी के समक्ष रखे जाने का निर्देश दिया गया है इसके अलावा किलबिल में भी अस्पताल की जांच की गई वहां भी कोई दस्तावेज नहीं प्रस्तुत किया गया उसके खिलाफ भी कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देश दिए गए हैं जांच कार्यवाही के दौरान दुद्धी चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर गुरुप्रसाद कोतवाली के एसएसआई के जी राय व अन्य अधिकारी जांच के दौरान मौजूद रहे






