तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/ सोनभद्र
कोतवाली क्षेत्र के दुमहान गांव में आज शाम 5 बजे किसी बात से क्षुब्ध होकर 19 वर्षीय अभिषेक पुत्र सूर्यप्रकाश ने घर मे रखे कीटनाशक सेवन कर लिया ,कीटनाशक का सेवन करते ही उसकी हालत बिगड़ने लगी जिसे देख परिजनों ने आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार उपरांत युवक की स्थिति खतरे के बाहर बताई जा रही है | ग्राम प्रधान सरयू प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अब युवक की स्थिति ठीक है |






