तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धि – सोनभद्र
ब्लॉक क्षेत्र के जाबर गांव में फैले मच्छरों के प्रकोप को कम करने के लिए ग्राम प्रधान अंजना देवी ने आज गुरुवार की शाम गांव के मजरों में फॉगिंग मशीन से फॉगिंग करवाई जिससे ग्रामीणों ने काफी राहत महसूस हुई ,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि/ पुत्र मोनू जायसवाल ने कहा कि गांव में एक नियत अंतराल पर फॉगिंग करवाई जाएगी जिससे मच्छरों के प्रकोप के साथ ही साथ सेनेटाइजेशन से कोविड संक्रमण से बचा जा सके|
इस मौके पर अयोध्या साव ,सुरेश प्रसाद ,अनिल कुमार ,मनीष कुमार ,अशोक प्रसाद ,डोमन गहवा,सीताराम मौजूद रहे|






