रजत पदक हासिल ,पहलवान उदयवीर यादव का जनपद में जमकर स्वागत

929100-sambhal-aimim-poster-contro.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

गाजीपुर: खानपुर क्षेत्र के सिधौना में कुश्ती पहलवान उदयवीर यादव का जमकर स्वागत किया गया। तमिलनाडु में राष्ट्रीय कुश्ती मुकाबले में स्थानीय पहलवान उदयवीर से दूसरा स्थान हासिल करते हुए रजत पदक हासिल किया। पदक जीतने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद में प्रवेश करते ही सिधौना में ब्लाक प्रमुख सैदपुर हीरा यादव एवं जिला पंचायत सदस्य कमलेश यादव राय साहब द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कोटिसा निवासी पहलवान उदयवीर यादव करमपुर स्थित मेघबरन सिंह स्टेडियम में कुश्ती का दांवपेच सीखकर आज राष्ट्रीय फलक पर अपने साथ जिले और क्षेत्र का नाम रौशन कर रहा है। सिधौना इशोपुर औड़िहार सैदपुर उचौरी सहित जगह जगह स्वागत के बाद पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह द्वारा उदयवीर का नागरिक अभिनंदन और कुश्ती खिलाड़ियों सहित खेल प्रेमियों द्वारा करमपुर स्टेडियम पर भव्य अंदाज में स्वागत किया गया।

About the Author

Leave a Reply