तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाज़ीपुर – उत्तर प्रदेश
4 सितंबर को प्रतापगढ़ के सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा OBC मोर्चा संगम लाल गुप्ता जी का जनपद में प्रथम आगमन हो रहा है जिसका जगह-जगह जिले में स्वागत किया जाएगा एवं मिश्र बाजार स्थित पंडित दीनदयाल जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके लंका मैदान मैरिज हाल सम्मान समारोह में भाग लेंगे यह जानकारी भाजपा OBC मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता जी द्वारा दिया गया। इस कार्य को सफल बनाने के लिए भाजपा OBC मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने शुक्रवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किए और अपने समाज के लोगों से अपील की है कि कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें ।






