तीन शातिर चोर को शक्तिनगर प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र ने भेजा सलाखों के पीछे
किराए के मकान मे रह कर चोरी के घटने को देते थे अंजाम
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज कुमार सोनी
शक्तिनगर – सोनभद्र
शक्तिनगर थाना अंतर्गत बीना चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार राय द्वारा लगातार हो रहे बीना क्षेत्र मे चोरी से क्षेत्रवासी हमेशा परेशान रहते थे,जिसके बाद सोनभद्र पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर शक्तिनगर प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र के कुशल निर्देशन पर बीना चौकी प्रभारी द्वारा चोर गिरोह का किया पर्दाफाश,बजरिया मुखबिर के सटीक सूचना पर बीना चौकी प्रभारी द्वारा घरसड़ी आजाद नगर पहाड़ी आने जाने वाली सडको के आस पास से वहां लोगों से पूछताछ कर रहे थे तभी अचानक एक शातिर चोर पकड़ा गया पूछताछ में तीन अभियुक्त को धर दबोच लिया गया,जानकारी के अनुसार पता चला है कि दविंदर कुमार गंजू पुत्र जठा गंजू निवासी सलगी थाना से मरिया जिला चतरा झारखंड का बताया जा रहा है फिलहाल यह कोहरौल श्याम गुप्ता के मकान में रह कर चोरी के घटना को अंजाम दे रहा था, दूसरा व्यक्ति अजय बीयार पुत्र रामकरन बीयार निवासी आजाद नगर पहाड़ी थाना शक्तिनगर का बताया जा रहा है, वहीं तीसरा व्यक्ति स्वस्ति बिहार पुत्र सुरेश बीयर निवासी आजाद नगर पहाड़ी घरसडी़ थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र का बताया जा रहा है,तीनों व्यक्ति का उम्र लगभग 22 वर्ष बताए जा रहा हैं, तीनों व्यक्तियों ने अपना चोरी का जुर्म कबूल किया और तीनों व्यक्ति के पास से माल बरामद हुआ चार जोड़ी सिल्वर बिछया घरेलू बर्तन दो मोबाइल 1270 रुपया नगद एक पीला धातु का मंगलसूत्र और एक टीवी बरामद किया गया, तीनों व्यक्तियों को आईपीसी की धारा 411/413/457 तहत मामला पंजीकृत करके न्यायालय भेजा गया,इस गिरफ्तारी करने वाली टीम में मौजूद रहे चौकी प्रभारी अश्विनी कुमार राय कांस्टेबल शुभेन्द्र उपाध्याय कांस्टेबल प्रेमचंद कुमार मौजूद रहे।






