तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
पुणे – महाराष्ट्र
मुम्बई। पुणे से एक विचित्र खबर सामने आई है, एक 21 साल की लड़की को अपनी मां के प्रेमसंबंधों का पता चला हैं। मां के साथ प्रेम करने वाले व्यक्ति को सबक सिखाने के लिए इस लड़की ने अपनी मां के वाट्सअप अकाउंट को हैक किया। उसमें उसे उनके और उस व्यक्ति के बीच के अंतरंग संबंधों की तस्वीरें मिलीं। फिर इस लड़की ने इस बारे में अपने प्रेमी को बताया। इन दोनों ने मिलकर मां के प्रेमी को ब्लैकमेल करके उससे फिरौती वसूलने की साजिश रची। महिला के प्रेमी से 15 लाख की रकम की मांग की गई वरना ये तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी गई। लेकिन पुलिस ने ब्लैकमेल करने वाले इस मम्मी की बबली और उसके बंटी को धर दबोचा है।





