चोरी की घटना से चोर प्रशासन को चैलेंज कर रहे है और प्रशासन ने तो लगता है चोरो के आगे घुटने टेक दिए है –

930439-congress-leader.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – सतीश कुमार ठाकुर

भवनाथपुर – झारखण्ड

भवनाथपुर थाना क्षेत्र में चोरो के आतंक इतनी बढ़ गई है कि लोग रात में अपने घर मे चैन के नींद सो भी नही पा रहे हैं। सब के जुबान पर बस एक ही बात रह रहा है कि पता नही आज रात किसकी बारी किसके घर को साफ करेंगे चोर। चोरो के आतंक से पूरे थाना क्षेत्र में दहशत है। लेकिन प्रशासन चैन के नींद सो रही है। ढेड़ महीने में आधे दर्जन से अधिक अलग – अलग जगहों वो भी थाने के महज 5 किलोमीटर के अंदर में चोरो ने चोरी की घटना का अंजाम दिया है चोरी की इस तरह के लगातार घटना से ऐसा लगता है जैसे कि चोर प्रशासन को चैलेंज कर रही हो और प्रशासन चोरो के आगे घुटने टेक दी हो। ताजा मामला सरईया गांव निवासी सभापती कुमार के दुकान में चोरो ने 12 हजार रुपये ताला तोड़ कर कर ली। भुक्तभोगी ने बताया कि मैं 12 बजे रात तक जगा था तब तक सब ठीक था इसके बाद मैं सोने चला गया। जब सुबह में उठे तो देखे की दुकान का ताला टूटा हुआ है और दुकान का बक्स जिसमे पैसा था वो बाहर कुछ दूर पर फेंका हुआ था और उसमें रखे 12 हजार रुपये गायब था। बताते चले कि चोरो ने 28 जुलाई को चपरी गाँव से पांचू राम के बोलेरो, 11 अगस्त को भवनाथपुर थाना से महज 500 मीटर के दूरी पर स्थित सूर्यदेव चंद्रवंशी के होटल से 2 हजार नगद और 10 हजार का सम्पति, तीसरी घटना 28 अगस्त को टाउनशिप आवास में रह रही फूलकुमारी के आवास ई 336 से 2 हजार नगद 50 हजार के सम्पति, चौथी घटना 31 अगस्त को सिंदुरिया पुनर्वास निवासी आरती साह के घर से 14 हजार नगद और 49 हजार के सम्पति, पांचवी घटना 5 सितम्बर को झुमरी निवासी अनिल कुमार के घर मे चोरी के लिए घुसे लेकिन चोरी नही कर पाए, छठी घटना 11 सितम्बर को मकरी गाँव के ढेकुलिया टोला से अशोक विश्वकर्मा के घर से 15 हजार रुपये और ढेड़ लाख के गहना, इसी रात दो अलग अलग घर से मोबाइल भी चोरो नेचोरी कर ली। सातवीं घटना 11 सितम्बर को ही सिंदुरिया के घाघरा स्कूल के पास सांसद कोटा से लगा हुआ सोलर बैटरी का चोरी, आठवीं जो कि ताजा घटना है सरईया निवासी सभापति साह के दुकान से 12 हजार नगद की चोरी चोरो ने कर ली। अभी तक चोरो ने कुल लगभग 15 लाख के सम्पति को चोरो ने चोरी कर ली है।

क्या कहते है गढ़वा पुलिस अधीक्षक

इस संबंध में गढ़वा पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने कहा कि चोरी के घटना मेरे संज्ञान में आया है मैं भवनाथपुर थाना प्रभारी और पुलिस निरीक्षक को कहा हूँ कि जल्द से जल्द चोरो को पकड़ते हुए चोरी के घटना का उदभेदन करे। मैं खुद इस घटना पर नजर रखे हुए हू।

About the Author

Leave a Reply