यूपी के पूर्व सीएम जगदम्बिका पाल बीजेपी के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन मे विपक्षीयो को सुनाई खरी-खरी

930627-12345.gif

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – आनन्द दुबे
बलिया – उत्तर प्रदेश

-खबर बलिया से है।जहां यूपी के पूर्व सीएम जगदम्बिका पाल बीजेपी के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे।उन्होंने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए विपक्षी पार्टियों सपा,बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।पूर्व सीएम जगदम्बिका पाल ने कहाकि सपा,बसपा और कांग्रेस जातिवाद पर चुनाव लड़ना चाहती है,जबकि भाजपा विकास,कार्यनीतियों और मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है।उन्होंने कहाकि कांग्रेस को देश के सभी राज्यों में नकारा जा चुका है।जबकि भाजपा देश के विकास और जनता की सेवा के लिए जुटी हुई है।उन्होंने कहाकि बाहुबलियों को पार्टी से निकालने का दम भरने वाली बसपा बाहुबलियों के दम पर ही सत्ता पर काबिज होती रही है।उन्होंने कहाकि बसपा मुख्तार अंसारी को निकालने के दम भर रही है, लेकिन मुख्तार के भाई अफजाल बीएसपी सांसद है।उन्होंने कहाकि अखिलेश यादव के शासन काल मे यूपीपीएससी में एक ही समाज के लोगों की नियुक्तियां हुई थी।उन्होंने चुनौती देते हुए कहाकि यूपी में सपा और बसपा 4-4 बार शासन कर चुकी हैं।लेकिन अपने कार्यो,कार्यक्रमो और जन मुद्दों पर चुनाव नही लड़ रही।उन्होंने कहाकि योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में 2022 में यूपी में प्रचंड बहुमत से बीजेपी सरकार बनाएगी।

About the Author

Leave a Reply